27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने किया न्यायिक प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 31 जिला न्यायाधीशों को पदोन्नति और 7 सिविल जजों के तबादले…

HomeChhattisgarhBILASPURछत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने किया न्यायिक प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 31 जिला...

Date:

बिलासपुर: 9 मई 2025
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 जिला न्यायाधीशों को चयन ग्रेड में पदोन्नत कर दिया है और 7 वरिष्ठ श्रेणी सिविल जजों के तबादले किए हैं। यह आदेश 7 मई से प्रभाव में आ गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश की न्यायिक प्रक्रिया में गति आने की संभावना है।

पदोन्नत किए गए जिला न्यायाधीशों को अब 1,63,030 रुपये से लेकर 2,19,090 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। चयन ग्रेड में पदोन्नत हुए जिला न्यायाधीशों में राज्य के विभिन्न हिस्सों से कार्यरत अधिकारी शामिल हैं।

पदोन्नत न्यायाधीशों की सूची:

  • कुमारी मोहनी कंवर (खैरागढ़)
  • पल्लवी तिवारी (रायपुर)
  • अश्वनी कुमार चतुर्वेदी (रायगढ़)
  • उर्मिला गुप्ता (औद्योगिक न्यायालय, रायपुर)
  • बलराम साहू (गरियाबंद)
  • दिलेश कुमार यादव (रायगढ़)
  • लीलाधर साई यादव (सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर)
  • राकेश कुमार सोम (मुंगेली)
  • कमलेश कुमार जुर्री (राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल, रायपुर)
  • आनंद प्रकाश दीक्षित (राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर)
  • कुमारी राधिका सैनी (सारंगढ़)
  • शैलेंद्र चौहान (जांजगीर-चांपा)
  • ज्योति अग्रवाल (पेंड्रा रोड)
  • अछ्छे लाल काछी (रायपुर)
  • कुमारी उदय लक्ष्मी परमार (जगदलपुर)
  • किरण त्रिपाठी (बिलासपुर)
  • कुमारी स्मिता रत्नावत (अंबिकापुर)
  • अमित राठौर (सारंगढ़)
  • अनिल कुमार पांडे (महासमुंद)
  • विभा पांडे (कांकेर)
  • किरण थवाईत (रायपुर)
  • अशोक कुमार लाल (भाटापारा)
  • सुमित कपूर (उच्च न्यायालय, बिलासपुर)
  • अवध किशोर (दुर्ग)
  • जितेंद्र कुमार सिंह (रायपुर)
  • शैलेश शर्मा (रायपुर)
  • विक्रम प्रताप चंद्रा (कोंडागांव)
  • कृष्ण पाल सिंह भदौरिया (छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर)
  • संजय अग्रवाल (रायपुर)
  • संतनु कुमार देशलहरे (रायपुर)
  • अविनाश कुमार त्रिपाठी (अंबागढ़ चौकी)

यह भी पढ़े:छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मनीष कुमार ठाकुर बने नए रजिस्ट्रार जनरल…

7 वरिष्ठ सिविल जजों का तबादला:

उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 7 वरिष्ठ श्रेणी सिविल जजों का स्थानांतरण निम्नानुसार किया गया है:

  • असलम खान, सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी (चांपा) को रायपुर में प्रथम अतिरिक्त सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी
  • कुमारी आकांक्षा राठौर, (पंडरिया) को दुर्ग में चतुर्थ सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी
  • कुमारी नम्रता नोर्गे, (छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग, रायपुर) को चांपा में सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी
  • सोनी तिवारी, (दल्लीराजहरा) को कोरबा में प्रथम अतिरिक्त सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी
  • आलोक कुमार अग्रवाल, (रायपुर) को पंडरिया में अतिरिक्त सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी
  • राहुल कुमार, (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कवर्धा) को दल्लीराजहरा में अतिरिक्त सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी
  • कामिनी वर्मा, (बगीचा) को रायपुर में पांचवें अतिरिक्त सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी

यह फेरबदल न्यायिक कार्यों की दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। उच्च न्यायालय का यह कदम राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...