22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मनीष कुमार ठाकुर बने नए रजिस्ट्रार जनरल…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मनीष कुमार ठाकुर बने नए...

Date:

रायपुर : 09 मई 2025

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। हाई कोर्ट प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी मनीष कुमार ठाकुर को नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल विनोद कुजूर को दुर्ग का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। हाई कोर्ट के इस आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:

  • संतोष कुमार शर्मा को कोरबा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • सत्येंद्र कुमार साहू को जशपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
  • गरिमा शर्मा को कोरबा की द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ किया गया है।
  • मंसूर अहमद को हाई कोर्ट का नया रजिस्ट्रार (विजिलेंस) बनाया गया है।
  • निधि तिवारी शर्मा, जो वर्तमान में एडिशनल रजिस्ट्रार (डीई एंड ई) हैं, उन्हें स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी की डायरेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
  • अनिल कुमार पाण्डेय को नया एडिशनल रजिस्ट्रार (डीई एंड ई) नियुक्त किया गया है।
  • वहीं, ज्यूडिशियल एकेडमी के वर्तमान डायरेक्टर संतोष कुमार आदित्य को कोरबा का प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

इस फेरबदल को छत्तीसगढ़ की न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद है कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी प्रदेश में न्याय व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related