18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब बिना वीजा के 58 देशों की यात्रा संभव…

HomeChhattisgarhभारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब बिना वीजा के 58 देशों की...

Date:

नई दिल्ली, 7 मई 2025: (भूषण )
हर किसी को घूमना पसंद होता है, लेकिन अक्सर वीजा की जटिलताओं के चलते विदेश यात्रा का सपना अधूरा रह जाता है। विदेश यात्रा के लिए दो सबसे अहम दस्तावेज होते हैं – पासपोर्ट और वीजा। जहां पासपोर्ट भारत में आसानी से बनवाया जा सकता है, वहीं वीजा उस देश द्वारा जारी किया जाता है जहां आप जाना चाहते हैं। यही कारण है कि वीजा न मिलने के कारण कई बार यात्रियों को अपने प्लान रद्द करने पड़ते हैं। हालांकि, अब भारतीयों के लिए राहत की खबर है। दुनिया के 58 ऐसे देश हैं जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के या वीजा ऑन अराइवल सुविधा के तहत आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इस लिस्ट में इंडोनेशिया, मालदीव, थाईलैंड, भूटान, मॉरीशस जैसे कई लोकप्रिय और खूबसूरत पर्यटन स्थल शामिल हैं।

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत का पासपोर्ट रैंक इस वर्ष गिरकर 81वें स्थान पर आ गया है। 2024 में यह रैंक 80 थी। इस रैंकिंग के अनुसार भारत को वीजा-मुक्त देशों की संख्या सीमित मिलती है, खासतौर पर यूरोप, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे विकसित देशों के लिए वीजा अभी भी जरूरी है।

बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने वाले प्रमुख देश इस प्रकार हैं:

एशियाई देश: भूटान,इंडोनेशियाईरान,जॉर्डन,कजाकिस्तान,लाओस,मकाओ,मलेशिया,मालदीव,मंगोलिया,म्यांमार,नेपाल,श्रीलंका,थाईलैंड,तिमोर-लेस्ते,कंबोडिया

अफ्रीकी देश: अंगोला,बुरुंडी,केन्या,मेडागास्कर,मोजाम्बिक,नामीबिया,रवांडा,सेनेगलसेशेल्स,सिएरा लिओन,सोमालिया,तंजानिया,ज़िम्बाब्वे,इथियोपिया, गिनी-बिसाऊ

कैरेबियन और प्रशांत द्वीप समूह: बारबाडोस,ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स,कुक आइलैंड्स, डोमिनिका, ग्रेनेडा,हैती, जमैका, मोंटसेराट, नियू,सेंट किट्स और नेविस,सेंट लूसिया,सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस,त्रिनिदाद और टोबैगो, वानुअतु, समोआ, तुवालू, मार्शल द्वीप,माइक्रोनेशिया,पलाऊ द्वीप समूह,कोमोरो द्वीप

मध्य एशिया और खाड़ी क्षेत्र: कतर,कजाकिस्तान

इस सूची में ऐसे कई देश शामिल हैं, जो न केवल खूबसूरती से भरपूर हैं बल्कि भारतीय पर्यटकों के लिए किफायती भी हैं। वीजा ऑन अराइवल की सुविधा के चलते यात्रा करना और भी आसान हो गया है।

यात्रियों के लिए सुझाव:
हालांकि वीजा-फ्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले संबंधित देश के दूतावास या आधिकारिक वेबसाइट से ताजा जानकारी जरूर लेनी चाहिए क्योंकि वीजा नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं।
भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग भले ही थोड़ी गिरी हो, लेकिन फिर भी 58 देशों में वीजा-फ्री ट्रेवल की सुविधा भारतीय यात्रियों के लिए एक सुनहरा मौका है। यह अवसर खासकर उन लोगों के लिए बेहतर है जो पहली बार विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं और वीजा प्रक्रिया से बचना चाहते हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...