20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

CG बोर्ड रिजल्ट 2025: आज दोपहर 3 बजे सीएम विष्णुदेव साय करेंगे 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा

HomeChhattisgarhCG बोर्ड रिजल्ट 2025: आज दोपहर 3 बजे सीएम विष्णुदेव साय करेंगे...

Date:

रायपुर : 07 मई 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए 5.71 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। परीक्षा परिणाम आज दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 में संपन्न हुई थीं, और उसी महीने से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी शुरू कर दिया गया था। राज्यभर में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे और 17 अप्रैल तक सारी कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई थी। सभी निर्धारित समय-सीमा के अंदर मूल्यांकन पूरा कर लिया गया और अब परिणाम भी तैयार हैं।

पिछले वर्ष के परिणाम:
2024 में आयोजित CGBSE परीक्षा में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 75.61% और कक्षा 12वीं का 80.74% रहा था। इस बार छात्र-छात्राएं उम्मीद कर रहे हैं कि परिणाम और बेहतर हो सकते हैं।

ऐसे करें CGBSE Result 2025 चेक:

छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cgbse.nic.in
  2. होमपेज पर ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन में जाएं।
  3. वहां ‘परीक्षा परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर ‘CGBSE High School Exam Result 2025’ (कक्षा 10वीं) या ‘CGBSE Higher Secondary Exam Result 2025’ (कक्षा 12वीं) लिंक को चुनें – (लिंक सक्रिय होने के बाद)।
  5. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  6. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।

महत्वपूर्ण सूचना:
छात्रों से अनुरोध है कि वे रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें और किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल CGBSE द्वारा जारी की गई सूचना पर ही भरोसा करें।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...