28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

IPL 2025: बारिश ने छीनी उम्मीदें, सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर…

HomeTELANGANAIPL 2025: बारिश ने छीनी उम्मीदें, सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से...

Date:

हैदराबाद : 05 मई 2025 (स्पोर्ट्स टीम )

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया और मैच बेनतीजा रहा। अंपायर्स ने कई निरीक्षणों के बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया। नतीजतन दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला, जिससे हैदराबाद की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फिर गया।

सिर्फ 13 अंक तक पहुंच सकेगी हैदराबाद

इस ड्रॉ के बाद SRH के कुल अंक 7 हो गए हैं। टीम अब अपने बचे हुए तीनों मैच जीत भी ले, तो अधिकतम 13 अंकों तक ही पहुंच सकेगी। मौजूदा अंक तालिका की स्थिति को देखते हुए यह प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपर्याप्त है, जिससे SRH टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

दिल्ली ने दिया था 134 रन का लक्ष्य

बारिश से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन बनाए। एक समय दिल्ली की हालत खराब थी और उसने 62 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने 45 गेंदों में 66 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने 41-41 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। SRH की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सचिन बेवी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, इशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड।

दिल्ली कैपिटल्स (DC):
अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, थंगारसु नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा।

कहा जा सकता है की सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2025 का यह सीजन निराशाजनक साबित हुआ है। अब टीम का शेष अभियान सिर्फ सम्मान बचाने और भविष्य की रणनीति को मजबूत करने के नजरिए से होगा। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को एक अंक मिला है, जिससे उनकी प्लेऑफ की संभावनाएं अभी भी बरकरार हैं।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल से रिहा होने के बाद थिएटर भगदड़ मामले पर अल्लू अर्जुन का आया रिएक्शन…

हैदराबाद : 14 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ) संध्या थिएटर...