18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

बीएड डिग्री वाले शिक्षकों को अब सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित होंगे …

HomeChhattisgarhबीएड डिग्री वाले शिक्षकों को अब सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित...

Date:

रायपुर : 01 मई 2025 (राखी श्रीवास्तव )

छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवा समाप्त किए गए बीएड डिग्री धारक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति के बाद सेवा समाप्त किये गये 2,621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उनका अंतरविभागीय समिति की अनुशंसा के अनुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि अंतरविभागीय समिति की अनुशंसा के अनुसार हटाए गए बीएड अर्हताधारी 2,621 सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के राज्य में रिक्त 4,422 पदों में समायोजित किया जाएगा। समायोजन गैर विज्ञापित पदों पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कला/विज्ञान संकाय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को निर्धारित अर्हता (12वीं गणित/विज्ञान) पूरी करने के लिए तीन वर्ष की अनुमति दी जाएगी साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला कार्य के संबंध में एससीईआरटी के माध्यम से दो माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related