21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

छत्तीसगढ़ जेल विभाग में तबादलों की बयार: रायपुर, अंबिकापुर सहित कई जेल अधीक्षकों के प्रभार में बदलाव…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ जेल विभाग में तबादलों की बयार: रायपुर, अंबिकापुर सहित कई जेल...

Date:

रायपुर: 01 मई 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। हाल ही में जहां प्रदेश के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया, वहीं अब जेल विभाग में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जेल विभाग द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार कई केंद्रीय और जिला जेलों में अधीक्षकों के स्थानांतरण व प्रभार परिवर्तन किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अंबिकापुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री को रायपुर केंद्रीय जेल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। वहीं रायपुर केंद्रीय जेल के पूर्व अधीक्षक अमित शांडिल्य को जेल मुख्यालय, नवा रायपुर में सहायक महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। अंबिकापुर केंद्रीय जेल का प्रभार अब अक्षय सिंह राजपूत को सौंपा गया है, जो पूर्व में राजनांदगांव जिला जेल के अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे।

इसके अलावा अन्य स्थानांतरण इस प्रकार हैं:

  • उत्तम कुमार पटेल, उप जेल अधीक्षक, जिला जेल महासमुंद को प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल राजनांदगांव नियुक्त किया गया है।
  • श्याम लाल ठाकुर, उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल दुर्ग को प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल जशपुर पदस्थ किया गया है।
  • मोखनाथ प्रधान, उप जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल रायपुर का जिला जेल जशपुर के अधीक्षक के रूप में किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। यह तबादला 15 मार्च 2024 के आदेश के तहत किया गया था।

जेल विभाग की इस तबादला सूची ने एक बार फिर यह दर्शाया है कि प्रशासनिक सुधारों और कार्य कुशलता को बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार सक्रिय रूप से अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर रही है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related