31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

निलेश गुप्ता बने बागेश्वर कशौधन वैश्य समाज के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री…

HomeChhattisgarhनिलेश गुप्ता बने बागेश्वर कशौधन वैश्य समाज के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री...

Date:

रायपुर: 28 अप्रैल 2025 (टीम)

बागेश्वर कशौधन वैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह इंदौर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में तथा पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिवेशन में शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर श्री वीरेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री शिव कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव एवं श्री द्वारिका गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, निलेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पद की शपथ लेने के बाद निलेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “आम आदमी अपने और अपने परिवार के लिए जीता है, जबकि महान आदमी समाज की भलाई के लिए। हमें भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज के लिए कार्य करना चाहिए।”

अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता द्वारा निलेश गुप्ता को उनके राष्ट्रीय सलाहकार कार्यकाल के दौरान समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु श्रेष्ठ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री के. पी. गुप्ता एवं आयोजन समिति भिवापुर द्वारा भी उन्हें श्रेष्ठ सेवा कार्य सम्मान प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि निलेश गुप्ता पूर्व में बागेश्वर कशौधन वैश्य समाज के राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार, कशौधन वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ सचिव, बिलासपुर इकाई अध्यक्ष तथा लायंस क्लब इंटरनेशनल, बिलासपुर में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, जोन चेयरमैन, रिजन चेयरमैन सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सफलता पूर्वक कार्य कर चुके हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related