25.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

कोरबा: कुसमुंडा क्षेत्र में नई कार्यकारिणी का गठन, ओम गवेल पुनः अध्यक्ष नियुक्त…

HomeChhattisgarhकोरबा: कुसमुंडा क्षेत्र में नई कार्यकारिणी का गठन, ओम गवेल पुनः अध्यक्ष...

Date:

कोरबा: 28 अप्रैल 2025 (टीम)

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभाग सचिव अमरीक सिंह रिंकू और जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कुसमुंडा क्षेत्र के संरक्षक के रूप में अमरीक सिंह रिंकू की नियुक्ति की जाएगी। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से ओम गवेल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

घोषित नई कार्यकारिणी में मनीष महंत और गुरदीप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर ओमकार यादव, सचिव पद पर नागेंद्र विश्वकर्मा और सहसचिव पद पर कुलदीप मेरी की नियुक्ति की गई। कार्यालय प्रभारी का दायित्व कन्हैया चौहान को सौंपा गया है, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में कुलदीप साहू और जितेंद्र साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्यों में दिनेश अग्रवाल, चित्रसेन नक, रूपेश महंत, नरेश महंत, सुनील राजपूत और फिरत पाटले को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त सतपाल सिंह (जस्सू) को जिला मंत्री तथा अभिषेक आदिले को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...