26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

काठाडीह सात पाखर डैम में दो युवक डूबे, तलाश जारी…

HomeChhattisgarhकाठाडीह सात पाखर डैम में दो युवक डूबे, तलाश जारी...

Date:

रायपुर : 28 अप्रैल 2025 (टीम )

राजधानी रायपुर के काठाडीह सात पाखर डैम में रविवार को दो युवकों के डूबने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अर्जुन यादव (18 वर्ष), निवासी नया रायपुर, और भूपेश भूडे, निवासी लाभंडी जौरा, अपने दोस्तों के साथ डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि रात अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अब यह अभियान आज सुबह फिर से प्रारंभ किया गया |

मुजगहन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान पूरी सावधानी बरती जा रही है और युवकों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। घटना ने क्षेत्र में शोक का माहौल बना दिया है और परिजन डैम किनारे अपने बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

ख़बरें और भी…व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related