37.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

मुख्यमंत्री श्री बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत शान्ति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में हुवे शामिल.

HomeRaipurमुख्यमंत्री श्री बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत शान्ति सरोवर में आयोजित...

Date:

रायपुर, 13 मार्च 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवं विधायक आज यहां रायपुर के शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह शामिल हुए। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर शांति सरोवर की पूर्व क्षेत्रीय निदेशक स्वर्गीय कमला दीदी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आज लोगों को आत्मिक शान्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कई साथी माउण्ट आबू जाने की इच्छा रखते हैं। मन में शान्ति होगी तो जनता की अच्छी सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अशांत मन से परमात्मा को याद नहीं कर सकते। हम सब उनकी संतान हैं और उनके समान बनना चाहते हैं।
क्षेत्रीय निदेशिका ब्रम्हाकुमारी हेमलता दीदी ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को माउण्ट आबू में आयोजित तीन दिवसीय राजयोग शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परम्पराओं से भरपूर है। लोगों को आज नैतिकता और आध्यात्मिकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। 


प्रयागराज से पधारी धार्मिक सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रम्हाकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि यह भूमि भावनाओं से भरी हुई है। यह भूमि अयोध्यापति श्री राम का ननिहाल रहा है। माउण्ट आबू की भूमि श्रेष्ठ पावन भूमि है। 
समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सिंह सोरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी, श्री पुन्नूलाल मोहले, विधायक श्री ननकी राम कँवर, श्री कुलदीप जुनेजा, श्री अरूण वोरा, श्री शिवरतन शर्मा, श्री धरमजीत सिंह, श्री प्रमोद शर्मा, श्री दलेश्वर साहू, डॉ. प्रीतम राम, श्री रजनीश सिंह, डॉ. लक्ष्मी धु्रव, श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती उत्तरी जांगड़े भी उपस्थित थीं। स्नेह मिलन समारोह में अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
 
समारोह में रायपुर के बाल कलाकारों ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार…गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अन्त में भिलाई सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन धमतरी सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने किया।
 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...