37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कलेक्टर ने पत्ताकेला एवं बगडोल में देवगुड़ी विकास कार्य के संबंध में पुजारियों से ली जानकारी..

HomeChhattisgarhकलेक्टर ने पत्ताकेला एवं बगडोल में देवगुड़ी विकास कार्य के संबंध में...

Date:

जशपुरनगर  : 13 मार्च 2023

देवगुड़ी उन्नयन के माध्यम से सरकार आदिवासियों के आस्था स्थल को संवारने का  कार्य कर रही – पुजारी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए घोषणाओं का गंभीरता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप आस्था से समृद्धि की कड़ी जोड़कर आदिवासी क्षेत्र के उत्थान की अनूठी पहल शुरू हुई है। जिले के सभी विकासखंडों में आदिवासियों के आस्था स्थल देवगुड़ी को संवारने का कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज वीडियो कॉल के माध्यम से बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुटमा के पत्ताकेला एवं ग्राम बगडोल में आदिवासियों के देवस्थल, देवगुड़ी के उन्नयन एवं कायाकल्प कार्य के संबंध में सम्बंधित पुजारियों से चर्चा की। उन्होंने पुजारियों को देवगुड़ी स्थल के निर्माण के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे देवगुड़ी विकास के बारे में उनके विचार जाने। साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।
पत्ताकेला देवगुड़ी के पुजारी श्री पुरनो राम ने देवगुड़ी निर्माण से मिल रही खुशी को व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने आदिवासियों की परंपरागत देवगुड़ी स्थल का कायाकल्प कर इसे आधुनिक स्थल के रूप में बदला है। देवगुड़ी के द्वारा यहां की अमूल्य संस्कृति एवं धरोहर को संजो के रखा जा सकेगा। जिससे आदिवासियों की विभिन्न संस्कृति, सभ्यता, खान-पान,  रहन-सहन, आभूषण एवं बोली संरक्षित रहेगी। साथ ही इसके द्वारा पर्यटक भी देवगुड़ी की तरफ से आकर्षित हो रहे है। पर्यटको को आदिवासी अंचल की सभ्यता एवं संस्कृति को करीब से महसूस करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि जशपुर जिला विभिन्न आदिवासी समाज की संस्कृतियों को संजोये हुए है यहां हर गांव में परंपरा अनुसार एक आस्था स्थल है। उस स्थान को ही वनवासी पारंपरिक भाषा में देवगुड़ी कहते है। देवगुड़ी में गांववालो की आस्था बसती है। गाँव मे कोई भी त्योहार बिना देवगुड़ी के सम्पन्न नही होता है। गाँव मे आस्था के प्रतीक स्वरूप देवगुड़ी का संरक्षण व कायाकल्प करने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिससे आमजनो को अत्याधिक प्रसन्नता हो रही है।
इसी प्रकार बगडोल पंचायत के देवगुड़ी के पुजारी श्री ईश्वर राम ने भी जानकारी देते हुए बताया कि देवगुड़ी के विकास से आदिवासियों के प्राचीन परंपरा को जोड़कर रखा गया है। साथ ही इस योजना के माध्यम से आदिवासियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में शिव मंदिर प्रांगढ़ में 3 लाख की लागत से देवगुड़ी विकास का कार्य किया गया है। जहां ग्रामीण अपने लोक त्यौहार एवं अपने घरेलू कार्यक्रमों के अवसर पर पूजा पाठ करते है। उनके आस्था के केंद्र देवस्थल के उन्नयन होने से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता व्याप्त है। देवगुड़ी के पुजारियो ने बताया कि उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से लाभ भी मिल रहा है। भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि भी मिल रही है। इस हेतु उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद  दिया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...