33.1 C
Raipur
Sunday, April 5, 2026

35 करोड़ 53 लाख से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति

HomeChhattisgarh35 करोड़ 53 लाख से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण ,मुख्यमंत्री...

Date:

डबल इंजन की सरकार का एक और उपहार जगदेवराम उरांव स्मृति चिकित्सालय सीएम विष्णुदेव साय करेगें शिलान्यास

35 करोड़ 53 लाख से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति

आनन्द कुमार गुप्ता (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

जशपुरनगर 29 मार्च 25/सात अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रस्तावित स्व जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का शिलन्यास करेगें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनटीपीसी लारा ने सीएसआर फंड से इस अस्पताल निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख की राशि जारी की है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा सालों पूर्व जशपुर में इस अस्पताल का संचालन शुरू किया गया था। यहां जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा परामर्श देने के लिए चिकित्सकों के साथ एक्स रे सहित जांच की अन्य सुविधा उपलब्ध कराया गया है। इस अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। जिले के इस अस्पताल की जीर्णाेद्वार और आधुनिकीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री का दायित्व सम्हालने के बाद उन्होनें जिले में चिकित्सा सेवा को सुदृढ़ करने का काम प्राथमिकता से शुरू किया। इसी दौरान वनवासी कल्याण आश्रम के जिला चिकित्सालय के आधुनिकीकरण करने का प्रस्ताव उनके सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम साय ने रायगढ़ जिले के लारा में संचालित एनटीपीसी के अधिकारियों से चर्चा की। उनके लगातार प्रयास से एनटीपीसी ने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित इस अस्पताल के जीर्णाेद्वार और आधुनिकीकरण के लिए 35 करोड़ 53 लाख रूपए के अनुदान स्वीकृत करने का पत्र जारी कर दिया है। इस राशि से सौ बिस्तर की क्षमता वाले अस्पताल का निर्माण करने के साथ ही उपचार के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरणों की खरीदी के लिए किया जाएगा।

डबल इंजन सरकार का जिले को दूसरा बड़ा उपहार

विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालने के 10 माह में चिकित्सा सेवा क्षेत्र में जिले को दूसरा बड़ा उपहार दिया। इससे पहले उन्होनें प्रदेश के पहले बजट में जिलेवासियों की बहुप्रतिक्षित मेडिकल कालेज की मांग की ओर बड़ा कदम बढ़ाते हुए 220 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल निर्माण की घोषणा की थी। सरकार ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए बजट जारी कर चुकी है। जल्द ही यह अस्पताल आकार लेने लगेगा। आगे चल कर इस 220 बिस्तर वाले अस्पताल को मेडिकल कालेज के रूप में विकसीत करने की योजना तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त जिले इन 10 महिनों में 15 अतिरिक्त एंबुलेंस,मुक्तांजलि वाहन,7 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नत किए जाने की स्वीकृति,कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र,जिले के प्राथमिक व स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरणों की खरीदी के लिए अतिरिक्त आबंटन जैसे कई कदम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले की स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए पहल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनहित की आवाज उठाने वाले पत्रकार को खतरा, सुरक्षा की मांग तेज…

अंबिकापुर (सरगुजा)/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु सक्रिय पत्रकार अमित कुमार पाण्डेय...