महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: महतारी वंदन योजना में फिर जुड़ेंगे नए नाम…

HomeCHHATTISGARHमहिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: महतारी वंदन योजना में फिर जुड़ेंगे नए...

Date:

रायपुर: 29 मार्च 2025 (Sc टीम)

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को और मजबूत करने के लिए महतारी वंदन योजना में नए लाभार्थियों को जोड़ने जा रही है। अब तक इस योजना के तहत प्रदेश की 60 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं और उन्हें 13 किश्तों में कुल 13,000 रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल माह में पंजीयन के लिए पोर्टल खोला जा सकता है, जिससे नई लाभार्थी आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार इस योजना को और व्यापक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाएं इसका लाभ ले सकें।

प्रदेश की कई महिलाओं ने इस योजना को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक बताया है। लाभार्थी महिलाओं का कहना है कि इस राशि से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और वे अपने छोटे-मोटे खर्च खुद उठा पा रही हैं।

सरकार की इस पहल से प्रदेश की महिलाओं को न केवल आर्थिक मदद मिलेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर प्राप्त होगा। इच्छुक महिलाएं जल्द ही पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन करवा सकती हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...