23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने किया बुका पर्यटन स्थल का भ्रमण, नौका विहार का लिया आनंद…

HomeChhattisgarhराज्यपाल रमेन डेका ने किया बुका पर्यटन स्थल का भ्रमण, नौका विहार...

Date:

रायपुर : 17 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सोमवार को कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया। उन्होंने बुका के प्राकृतिक सौंदर्य और सुरम्य जलाशय का अवलोकन किया तथा नौका विहार का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुका का विशाल जल क्षेत्र, चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं।

राज्यपाल के साथ कलेक्टर अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी, कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा तुला राम भारद्वाज सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राज्यपाल को बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।

पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा:

राज्यपाल डेका ने बुका की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता रखता है। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें और क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास हो सके।

राज्यपाल ने कहा कि बुका का शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और स्वच्छ जलाशय इसे प्राकृतिक प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन स्थल बनाते हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पर्यटन विकास की संभावनाओं को और मजबूत करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।

बुका पर्यटन स्थल: प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग:

बुका पर्यटन स्थल अपने चारों ओर पहाड़ियों से घिरे जलाशय, नौका विहार, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां वर्षभर जलाशय में पानी भरा रहता है, जो इसे एक प्रमुख आकर्षण बनाता है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक शानदार अनुभव प्रदान करता है।

राज्यपाल के इस दौरे से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में बुका को और विकसित कर छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जाएगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...