30.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

लैलूंगा भेड़ीमुडा मार्ग पर युवक की निर्मम हत्या, पति-पत्नी निकले कातिल…

HomeChhattisgarhलैलूंगा भेड़ीमुडा मार्ग पर युवक की निर्मम हत्या, पति-पत्नी निकले कातिल...

Date:

लैलूंगा : 16 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय फागुलाल राठिया के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

टूटी चूड़ियां और साइकिल से खुला हत्या का राज:

जांच के दौरान घटनास्थल पर मृतक की साइकिल और कुछ दूरी पर टूटी हुई कांच की चूड़ियां बरामद हुईं, जिससे जांच की दिशा तय हुई। इसी दौरान गांव के कार्तिक राम राठिया ने बताया कि बीती रात गांव के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें फागुलाल भी शामिल था। बैठक के बाद उसे गांव के रोहित कोरवा के साथ देखा गया था।

पति-पत्नी ने कबूली हत्या:

पुलिस ने संदेह के आधार पर रोहित कोरवा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपनी पत्नी पंचमी कोरवा के साथ मिलकर फागुलाल की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

यूं दिया वारदात को अंजाम:

आरोपी रोहित कोरवा (19 वर्ष) और उसकी पत्नी पंचमी कोरवा (37 वर्ष) ने बताया कि घटना की रात फागुलाल उनके घर आया था। खाना खाने के बाद उसने नशे की हालत में अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना, तो दोनों ने उसे खींचते हुए भेड़ीमुडा मार्ग की ओर ले गए। वहां हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई करने के बाद बड़े पत्थर से सिर, चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या में प्रयुक्त पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद:

आरोपियों के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और अन्य अहम सबूत जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2025 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका:

इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा, सुरेश मिंज और महिला ग्राम कोटवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने तत्परता और सूझबूझ से मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम की सराहना की।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...