27.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

राजधानी में इनोवा कार से साढ़े 4 करोड़ रुपये बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

HomeChhattisgarhराजधानी में इनोवा कार से साढ़े 4 करोड़ रुपये बरामद, दो आरोपी...

Date:

राजधानी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग प्वाइंट पर एक इनोवा कार से करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।

मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्हाइट इनोवा (गाड़ी नंबर 23 BH 8886 J) रायपुर से नगद रकम लेकर महाराष्ट्र, मुंबई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आमानाका में चेकिंग प्वाइंट लगाकर गाड़ी को रोका और तलाशी ली, जिसमें अलग से बनाए गए डेक के अंदर भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ।

आरोपियों को नहीं है पैसे की जानकारी

गाड़ी में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें इस रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्हें सिर्फ नागपुर के पास गाड़ी बदलने के निर्देश मिले थे।

हवाला से जुड़ा हो सकता है मामला

प्रारंभिक जांच में यह रकम हवाला का पैसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में गाड़ी के मालिक, पैसे के स्रोत और इसके असली हकदार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस का बयान

आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी IPS अमन झा ने बताया कि बड़ी मात्रा में नगद रकम बरामद की गई है, लेकिन आरोपियों ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल जब्ती की कार्रवाई कर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ को सबस्क्राईब जरूर करें )

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related