22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

ठेकेदार की लापरवाही से हुई दुर्घटना,युवक की हालत गंभीर,विधायक ने भिजवाया अस्पताल.

HomeChhattisgarhठेकेदार की लापरवाही से हुई दुर्घटना,युवक की हालत गंभीर,विधायक ने भिजवाया अस्पताल.

Date:

जशपुर : 10 मार्च 2023 (आनंद गुप्ता )

कुनकुरी तपकरा स्टेट हाइवे में ठेकेदार की लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटना घट गई| .कल शाम रायपुर जाते वक्त संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दुर्घटना में घायल युवक को कुनकुरी इलाज के लिए भेजा है, जहाँ युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है |बताया जा रहा है कि घायल युवक पुलिस का जवान है, जो अपनी कार से वापस जशपुर की ओर लौट रहा था और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया |


सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार के द्वारा किसी भी प्रकार का सुरक्षा मापदंड का पालन नहीँ किया गया | जिसके कारण दुर्घटना घटी | ज्ञात हो कि ठेकेदार के लापरवाही के कारण वर्तमान में सड़क निर्माण का काम बंद है| काम के बंद होने के स्थिति में सड़क में कोई भी सुचना का निशान, डायवर्सन में निशान नहीँ है | सुचना पटल नहीँ लगाया गया है | नियमित रूप से सड़क में पानी नहीँ पटाया जा रहा है | जिससे दुर्घटना की सम्भावना बढ़ गईं है | ठेकेदार की लापरवाही पर विभाग द्वारा बार बार नोटिस दिया जा रहा है लेकिन उसका कोई भी जवाब ठेकेदार द्वारा नहीँ दिया जा रहा है |उसकी इसी लापरवाही पर आज एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है |ज्ञात हो कि होली के पूर्व स्टेट हाइवे चराईडांड से बतौली मार्ग निर्माण के दौरान केराडीह में ठेकेदार की लापरवाही पर चक्का जाम किया था | जो कि विभाग के लिखित पत्र के शर्त पर आखिरकार समाप्त हुआ तब जाकर मार्ग में आवागमन शुरू हुआ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related