28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

आपको इस फार्मेसी से दवा ले लीजिये ,ऐसा नहीं कह पायेंगे प्राइवेट डॉक्टर…

HomeChhattisgarhआपको इस फार्मेसी से दवा ले लीजिये ,ऐसा नहीं कह पायेंगे प्राइवेट...

Date:

रायपुर : 10 मार्च 2025 (sc टीम)

प्राइवेट डॉक्टर अपनी ही फॉर्मेसी में दवा खरीदने दवाब नहीं डाल सकते, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वासुदेव जोतवानी, निवासी- डी-09 सेल्स टेक्स कॉलोनी, खम्हारडीह, शंकर नगर रायपुर के द्वारा उक्त विषयानुसार रायपुर के कई हॉस्पिटल में मरीजों को दवाओं के प्रिस्क्रिपशन न देकर अपनी फार्मेसी से ही दवाएं लेने के लिए मजबूर कर मरीजों के अधिकारों से खिलवाड़, मरीजों को डिस्काउन्ट प्राप्त न होने संबंधित शिकायत पर उचित जांच कर बलात दवाएं देने जैसे प्रथा को बंद करने के लिए प्रार्थना किया गया है।

अतः उक्त संबंध में संचालक समस्त हॉस्पिटल / नर्सिंग होम / मेटरनीटि होम / क्लीनिक को निर्देशित किया जाता है, कि संस्था में आये मरीजों को दवाओं के अनिवार्य रूप से प्रिस्क्रिपशन प्रदान किया जावें, एवं मरीजों को हॉस्पिटल से दवाईयां खरीदने हेतु दबाव नही डाला जाये। इस प्रकार की शिकायत पाये जाने पर संस्था की विरूद्ध छ.ग. राज्य उपचर्यागृह एवं रोगोपचार अधिनियम 2010 नियम 2013 के तहत विधिक प्रावधानों अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिसके समस्त जवाबदेही संस्था की स्वयं की होगी । देखें आदेश ;

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...