29.1 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर दिखने शुरू…

HomeMadhya Pradeshमध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर दिखने शुरू...

Date:

भोपाल : 10 मार्च 2025 (sc टीम)

मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर घटते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। खासतौर पर इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी लेकिन इसके बाद मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।रविवार को दिन का तापमान बढ़ने के कारण लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा। आगामी एक सप्ताह तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है।

शनिवार-रविवार की रात राजधानी भोपाल के न्यूनतम तापमान में करीब 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही, दिन के समय भी तेज धूप और चुभन महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। सोमवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...