30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

जशपुर में 3 साल के बच्ची की दिया बलि, परिवार के ही सदस्य ने सिर, धड़ से अलग कर दिया वारदात को अंजाम…

HomeChhattisgarhजशपुर में 3 साल के बच्ची की दिया बलि, परिवार के ही...

Date:

जशपुर: 06 मार्च 2025 (Sc टीम)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सगे चाचा ने अपनी तीन साल की मासूम भतीजी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने बच्ची का सिर धड़ से अलग कर उसकी बलि चढ़ा दी और शव को चूल्हे में झोंक दिया। इस भयावह घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना में आरोपी की पहचान रामप्रसाद नाग (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो छातासराई पंचायत का निवासी है। उसने अपने छोटे भाई राजाराम नाग की तीन साल की बेटी खुशी की सिर काटकर बलि दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका अपने भाई से पहले से विवाद चल रहा था। हालांकि, गांव में इस घटना को तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के संपर्क में कोई तांत्रिक या जादू-टोना करने वाला व्यक्ति आया होगा, जिसने उसे नरबलि देने के लिए उकसाया।

घटना की सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची के कटे हुए सिर को घर में बने पूजा चूल्हे पर रखकर तंत्र-मंत्र करना शुरू कर दिया था। यही नहीं, घटना के दिन वह अपने बच्चों को भी खोज रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने ही बच्चों की भी बलि देने की योजना बना रहा था।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...