छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव, आज 5 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव, आज 5 मार्च को...

Date:

रायपुर : 05 मार्च 2025 (sc टीम)

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली के हस्ताक्षरयुक्त प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन आज 5 मार्च 2025 को किया जायेगा | निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 27480 मतदाताओं की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन दिनांक 5 मार्च 2025, बुधवार को शाम 5.00 बजे चेम्बर कार्यालय चौ. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में किया जाएगा |

प्रारंभिक मतदाता सूची को वोटर चेम्बर भवन में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक देख सकते हैं | 6 से 8 मार्च 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक त्रुटि सुधार हेतु आवेदन चेम्बर कार्यालय में जमा कर सकते हैं | इसके बाद 10 मार्च 2025 सोमवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शाम 5.00 बजे किया जाएगा |

प्रकाशचंद गोलछा जो निर्वाचन अधिकारी हैं उन्होने बताया कि जिन्हें चेम्बर की सदस्यता सूची-2025 की आवश्यकता हो वे निर्धारित राशि प्रति सेट 2 हजार रुपए की रसीद लेकर कार्यालयीन समय में प्रातः 11 बजे से शाम 7 बजे के मध्य चेम्बर कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं |

चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें:

  • चेम्बर चुनाव 2025 की चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 मार्च 2025 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा |
  • 6 मार्च से 8 मार्च तक मतदाता सूची में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा |
  • 10 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन संध्या 5 बजे होगा |
  • 17 से 19 मार्च तक नामांकन पत्र की प्राप्ति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा |
  • 17 से 19 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल प्राप्ति दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी |
  • नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है |
  • सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल करना होगा |
  • 22 मार्च को नामांकन पत्र जांच पश्चात प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन शाम 5 बजे होगा |
  • 24 मार्च को प्राप्त आपत्तियां सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक देखी जाएगी |
  • आपत्तियों का निराकरण उसी दिन शाम 4 से 6 बजे तक किया जाएगा |
  • वैध प्रत्याशियों के प्राथमिक सूची का प्रकाशन 24 मार्च शाम 6 बजे होगा |
  • 26 मार्च को नामांकन पत्र वापसी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी |
  • नाम वापसी पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन 27 मार्च शाम 6 बजे तक होगा.
  • 29 मार्च को अधिकृत प्रत्याशियों की सूची एवं चुनाव चिन्ह हेतु आवेदन जमा करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा |
  • 1 अप्रैल को प्रत्याशियों की घोषणा एवं चुनाव चिन्ह का आबंटन एवं प्रकाशन शाम 6 बजे होगा |

कहां डाले जाएंगे वोट

  • 14 अप्रैल को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ एवं सरस्वती शिशु मंदिर में वोट डाले जाएंगे |
  • 15 अप्रैल को मेनोनाइट हिंदी हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी में वोट पड़ेंगे |
  • 16 अप्रैल सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ में वोट डाले जाएंगे |
  • 20 और 21अप्रैल अग्रसेन भवन सेक्टर 6 भिलाई में वोटिंग होगी |
  • 24 अप्रैल उदयाचल भवन राजनंदगांव में वोट डाले जाएंगे |
  • 27 अप्रैल श्री झूलेलाल मंगल भवन बिलासपुर में मतदान होगा |
  • 3 मई श्री गुजराती शाला भवन देवेंद्र नगर रायपुर और 4 मई सरस्वती शिशु मंदिर देवेंद्र नगर रायपुर में मतदान होने हैं |

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...