27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में केंद्र सरकार ने DRM का किया ट्रांसफर…

HomeNationalनई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में केंद्र सरकार ने DRM का...

Date:

नई दिल्ली : 04 मार्च 2025 ( SC टीम)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में 15 फरवरी को मची भगदड़ मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है | रेल मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुखविंदर सिंह का ट्रांसफर कर दिया है | उनकी जगह उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी पुष्पेश आर त्रिपाठी नए (DRM) होंगे | हालांकि अभी त्रिपाठी के ज्वाइनिंग डेट की घोषणा नहीं की गई है |

15 फरवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफॉर्म बदलने की उमड़ी भीड़ की वजह से भगदड़ मची थी | जब प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए प्लेटफार्म 14 और 15 पर भीड़ उमड़ पड़ी | इस भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई | इस घटना की जांच के लिए उत्तर रेलवे ने दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की थी | हालांकि रेलवे ने दावा किया कि शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच दो घंटे के दौरान 2,600 अतिरिक्त यात्रियों ने नई दिल्ली में अपनी टिकट बुक कराई थी | 

गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली डिवीजन का डीआरएम नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 2025 तक था, लेकिन रेल मंत्रालय ने उन्हें समय से पहले हटा दिया है | जारी आदेश के अनुसार, उनकी जगह अब उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी पुष्पेश आर त्रिपाठी नए डीआरएम होंगे | 1995 बैच के अधिकारी त्रिपाठी प्रयागराज में तैनात थे और इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स से हैं |

रेल मंत्रालय की तरफ से फिलहाल सुखविंदर सिंह की नई पोस्टिंग के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई | जबकि रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि तबादले का भगदड़ की घटना से कोई लेना-देना नहीं है और जांच चल रही है | अधिकारी ने कहा, ‘घटना की रिपोर्ट अभी भी लंबित है |

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...