34.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

रायपुर टाटीबंध से ट्रक की बाड़ी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhरायपुर टाटीबंध से ट्रक की बाड़ी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार...

Date:

रायपुर : 27 फरवरी 2025 (सिटी डेस्क)

रायपुर में एक वर्कशॉप से ट्रक की ट्रॉली की चोरी हो गई है। चोर ट्रॉली को चुराने के लिए खुद भी ट्रक लेकर आया था। उसने ट्रॉली को उसमें अटैच कर लिया और ले गया। जब ट्रक मालिक को इस बात की जानकारी हुई तो उसने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने चोर को अरेस्ट और ट्रॉली को जब्त कर लिया है। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तनिष्क शर्मा ने थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उसके ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद गाड़ी टाटीबंध के पास एक रिपेयरिंग शॉप में खड़ी थी। इस बीच किसी चोर ने गाड़ी के पीछे की ट्रॉली को चोरी कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 22 फरवरी को FIR दर्ज कर चोर की तलाश कर रही थी।

आसपास के CCTV कैमरे को खंगालने के बाद इस मामले में पुलिस ने एक संदेही गुरबीर सिंह को पकड़ कर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि ट्रॉली को चोरी करने के लिए वह खुद ट्रक लेकर गया था। जिसमें अटैच करके ट्रॉली को ले गया। उसने सिलतरा के एक पार्किंग यार्ड में ट्रॉली को छिपा दिया था जिससे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com के साथ .

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...