30.1 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

छत्तीसगढ़ की चार खूंखार महिला नक्सली मारी गयी,इन नक्सलियों की 3 राज्यों की पुलिस को थी तलाश …

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ की चार खूंखार महिला नक्सली मारी गयी,इन नक्सलियों की 3 राज्यों...

Date:

रायपुर: 20 फरवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

मध्य प्रदेश के बालाघाट में हुए एनकाउंटर में छत्तीसगढ़ की 4 महिला नक्सली मारी गई हैं। इन पर लाखों रुपए का इनाम घोषित था ।

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में मारी गईं 4 महिला नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली थीं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र इन 3 राज्यों की पुलिस लंबे समय से इन चारों महिला नक्सलियों की तलाश कर रही थी. इन पर 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

दरअसल मध्य प्रदेश के बालाघाट में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर आशा,रंजीता, शीला और लक्खे मरावी मारी गई हैं । बालाघाट की पुलिस के मुताबिक मारी गईं ये सभी नक्सली 25 से 35 साल की थीं ।

अफसरों ने बताया कि ये सभी नक्सली बुधवार को मुठभेड़ में मारी गईं । इनकी तलाश मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के पुलिस की टीम कर रही थी।अफसरों ने ये भी बताया कि इन राज्यों की पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राशि का इनाम घोषित किया था। मारी गई नक्सलियों में से एक ‘कमांडर’ आशा थी। जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार केबी डिवीजन की ‘कमांडर’ आशा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की रहने वाली थी। उस पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। महाराष्ट्र में 12 लाख रुपये, उसके गृह राज्य छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये और मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। मारी गईं तीन अन्य नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम था।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...