26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

UAE ने लागू की वीजा ऑन अराइवल की सुविधा…

HomeChhattisgarhUAE ने लागू की वीजा ऑन अराइवल की सुविधा...

Date:

नई दिल्ली: 20 फरवरी 2024 (दिल्ली डेस्क)

भारतीय नागरिकों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने वीजा ऑन अराइवल (Visa on Arrival) सुविधा की घोषणा कर दी है। अब भारतीय यात्री बिना लंबी वीजा प्रक्रिया के सीधे दुबई और अन्य अमीरात की यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा 13 फरवरी 2025 से लागू हो चुकी है।

अब तक भारतीय नागरिकों को सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही थी। लेकिन अब UAE भी इस सूची में शामिल हो गया है। खासकर, वे भारतीय नागरिक जो उपरोक्त 6 देशों में ग्रीन कार्ड या रेजिडेंट परमिट होल्डर हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे भारतीय व्यापारियों और पर्यटकों को काफी फायदा होगा, जबकि सऊदी अरब के टूरिज्म सेक्टर को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसका लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।

  • पासपोर्ट की न्यूनतम 6 महीने की वैधता
  • वैध वीजा, ग्रीन कार्ड या रेजिडेंट परमिट

UAE सरकार का यह कदम भारतीय यात्रियों के लिए यात्रा प्रक्रियाओं को सरल बनाने और देश में रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

UAE भारतीयों को तीन अलग-अलग कैटेगरी में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दे रहा है :

  • 4-दिवसीय वीजा: AED 100
  • 14-दिवसीय वीजा: AED 250
  • 60-दिवसीय वीजा: AED 250

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related