31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

एयरपोर्ट पर खुलेगा बार, 24 घंटे पैसेंजर्स को मिलेगी शराब…

HomeChhattisgarhएयरपोर्ट पर खुलेगा बार, 24 घंटे पैसेंजर्स को मिलेगी शराब...

Date:

रायपुर एयरपोर्ट पर पहली बार बार खुलने वाला है, जो 24 घंटे खुला रहेगा । आबकारी विभाग ने लाइसेंस का प्रोसेस शुरू किया है। बताया जा रहा है कि शराब की कीमत आम दुकानों से 20 फीसदी ज्यादा हो सकती है।छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को ऐसी सुविधा मिलने वाली है ।

दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर बार खुलने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां लोगों को शराब पीने की इजाज दी जाएगी। बताया जा रहा है कि ये बार रातभर यानी 24 घंटे खुला रहेगा। रायपुर एयरपोर्ट पर आखिरी फ्लाइट रात 10 बजे की होती है। इसके बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया जाता है। मगर अब बार के ओपन होने के बाद ये फैसिलिटी पैसेंजर्स को रातभर मिलेगी । बार के साथ रेस्टोरेंट भी होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर एयरपोर्ट को एफएएल-3 का लाइसेंस मिल सकता है। ये लाइसेंस ऐसे रेस्टोरेंट और बार को चलाने के लिए दिया जाता है, जिनके पास एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अनापत्ति प्रमाणपत्र होता है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर मिलने वाली शराब आम दुकानों के मुकाबले करीब 20 फीसदी महंगी होगी। इतना ही नहीं बोतलों में अलग से होलोग्राम भी लगाया जाएगा।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related