31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रेलवे इंजीनियर से 31 लाख की ठगी, जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश दिया झांसा, वारदात को दिया अंजाम…

HomeChhattisgarhरेलवे इंजीनियर से 31 लाख की ठगी, जालसाजों ने शेयर मार्केट में...

Date:

बिलासपुर: 12 फरवरी 2025 (बिलासपुर डेस्क)

बिलासपुर में रेलवे इंजीनियर से 31 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी की है। रेलवे कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित इंजीनियर की रिपोर्ट पर साईबर रेंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, रेलवे कॉलोनी निवासी अनिल एक्का रेलवे में सहायक कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात महिला अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाली युवती ने शेयर बाजार में निवेश और अधिक मुनाफे की बात की। पहले तो अनिल एक्का ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन युवती की लगातार बातों से वे प्रभावित हो गए और इस निवेश में रुचि लेने लगे। इसके बाद युवती ने उन्हें एक फॉर्म भरवाया और एक लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप पर निवेश करने के बाद उन्हें पहले छोटे-छोटे मुनाफे दिखाए गए। धीरे-धीरे उनकी राशि बढ़ती गई, जिससे उनका विश्वास और मजबूत हुआ। एप में कुछ महीनों में ही उन्हें 83 लाख रुपये तक का मुनाफा दिखने लगा।

जब उन्होंने इस रकम को निकालने की कोशिश की, तो जालसाजों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे। इस पर अनिल एक्का ने बैंक से लोन लिया और दोस्तों से उधार लेकर पैसे जमा कर दिए। कुल मिलाकर उन्होंने 31 लाख रुपये इस एप में डाल दिए। लेकिन अचानक एप बंद हो गया और कोई संपर्क नहीं हो पाया। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो वे रेंज साइबर थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई है। रेंज सायबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देखते रहिये,www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related