31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

महिला डॉक्टर ने CIMS मेडिकल कॉलेज के HOD पर लगाया उत्पीड़न का आरोप…

HomeChhattisgarhमहिला डॉक्टर ने CIMS मेडिकल कॉलेज के HOD पर लगाया उत्पीड़न का...

Date:

बिलासपुर: 12 फरवरी 2025 (बिलासपुर डेस्क)

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) बिलासपुर की एक महिला डॉक्टर ने मेडिसिन विभागाध्यक्ष (HOD) पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने अनुचित व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक उपेक्षा का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

एमडी मेडिसिन द्वितीय वर्ष की पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट पीड़ित महिला डॉक्टर ने मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. पंकज टेंभूर्णिकर के खिलाफ छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर पिछले आठ महीनों से लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

महिला डॉक्टर ने बताया कि जब वह इमरजेंसी ड्यूटी पर थी, तो डॉ. टेम्भुरनिकर ने उसका मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया। इसके अलावा उसने गाली-गलौज और गलत तरीके से छूने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि इन घटनाओं की वजह से वह गंभीर मानसिक तनाव में है और उसका कामकाज प्रभावित हो रहा है।

देखते रहिये,www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related