HomeCHHATTISGARHसुने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में...

Date:

सुने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता।


मुंगेली

23.01.2023 को ग्राम संगवाकापा मुंगेली निवासी प्रार्थी कमलेश कुमार मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में रखे दहेज के बर्तन, घरेलू उपयोगी सामान आदि चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 25/2023 धारा 457, 380, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से सूरीघाट निवासी संदेही आरोपी रवि उर्फ मोनू चौहान से पूछताछ करने पर अन्य आरोपी मनीष चौहान, अरूण कोशले, हिमांशु पटेल के साथ दिनांक 16.01.2023 की रात्रि 15 नग कांस का लोटा, 13 नग कांस का थाली, 02 नग पितल हउला, 02 नग पीतल गंजा को चोरी करना एवं 22.01.2023 की रात्रि पुनः उसी मकान में ताला तोड़कर फ्रीज, गिफ्ट आईटम, टिन, कढाई, पूड़ी मशीन, पुराना संदूक, दाल, चावल डिब्बा आदि को चोरी कर आरोपी अरूण कोशले के ऑटो क्रमांक सीजी 28 एम 0250 में ले जाकर घर में रखना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई समस्त सामग्रियों सहित चोरी में प्रयुक्त ऑटो एवं हथियार रॉड, पाना, पेंचिस आदि कीमती 1 लाख 8 हजार रूपये जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में 13वीं बार सजा ‘तिझारिन’ का रंग, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ तीजा पर्व पर संगी मितान सेवा संस्थान...