35.6 C
Raipur
Sunday, March 8, 2026

बहू की हत्या :सास ससुर गिरफ्तार और पति सलाखों के पीछे…

HomeChhattisgarhबहू की हत्या :सास ससुर गिरफ्तार और पति सलाखों के पीछे...

Date:

धमतरी/भखारा : 01 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

भखारा पुलिस ने बहू की हत्या करने के आरोप में सास ससुर और पति को गिरफ्तार किया है | आरोप है कि नविवाहिता की हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रुप देने का काम किया गया | मामले में पुलिस ने गिरफ्तार सास ससुर और पति को जेल भेज दिया है | पुलिस के मुताबिक आरोपी अक्सर नवविवाहित को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे | मृतक महिला का विवाह साल 2024 में हुआ था |

दहेज के लालच में ससुराल वाले बने हत्यारे: 

पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आरोपी परिवार वाले पहले ये बताते रहे कि बहू ने आत्महत्या की है | परिवार वालों के झूठ का खुलासा तब हुआ जब महिला का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया | पीएम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले जिसके बाद पुलिस को हत्या का शक हुआ | पुलिस ने जब परिवार वालों से पूछताछ की और सख्ती बरती तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया | पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग अक्सर महिला को ताना मारा करते थे | जबकि पति पर मारपीट करने का भी आरोप है |

फिलहाल पुलिस ने सास ससुर और पति को पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है | दहेज के लालच में एक महिला की जहां जान चली गई वहीं एक परिवार के तीन लोग जेल पहुंच गए |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनी IPS: UPSC में 383वीं रैंक, प्रदेश भर में गर्व का माहौल…

मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• UPSC परीक्षा में दर्शना...