30.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

सहसपुर माध्यमिक शाला से विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान…

HomeChhattisgarhसहसपुर माध्यमिक शाला से विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान...

Date:

सारंगढ़: 29 जनवरी 2025 (मिलाप बरेठ)

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता दिनांक 29 जनवरी 2025 को प्राथमिक शाला कुटेला सारंगढ़ में आयोजित किया गया ।

निर्णायक मंडल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सोमा सिंह ठाकुर तेजस स्कूल के प्राचार्य प्रथम स्थान माध्यमिक शाला सहसपुर प्रधान पाठक श्रीमती मणिप्रभा त्रिपाठी ने प्राप्त किया।

बता दें कि माध्यमिक शाला सहसपुर की रसोइया विमला यादव एवं चंद्रकांति सिदार ने 10 बच्चों के हिसाब से सरकार द्वारा प्रदत्त कुकिंग कास्ट की राशि में ही पूरी छोले तथा खीर स्वादिष्ट तरीके से बनाकर 54 संकुलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक शिक्षा सहसपुर में पूर्णतया जैविक फल एवं सब्जियां प्रतिदिन खिलाई जाती हैं। प्रतियोगिता में शाला के द्वारा उगाई गई हल्दी सरसों प्याज एवं सब्जी आदि का प्रयोग किया गया था। स्वच्छता और स्वाद दोनों ही में माध्यमिक शाला सहसपुर का कोई मुकाबला नहीं था। उन्होंने ₹3000 की प्रथम पुरस्कार नगद इनाम प्राप्त किया।

माध्यमिक शाला सहसपुर विकासखंड तथा जिला एवं राज्य स्तर के समस्त प्रतियोगिताओं में हमेशा अग्रणी रहकर शिक्षा विभाग को गौरवान्वित करता रहा है। संस्था के उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुए उन्हें कोटि-कोटि बधाई दी।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...