26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

पंचायत चुनाव: संगीता बीरेंद्र पटेल ने भरा नामांकन,कार्यकर्ताओं का दिखा जनसैलाब ।

HomeChhattisgarhपंचायत चुनाव: संगीता बीरेंद्र पटेल ने भरा नामांकन,कार्यकर्ताओं का दिखा जनसैलाब ।

Date:

सरिया/बरमकेला: 28 जनवरी 2025 (सुधीर कुमार)

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का दौर जारी है इसी तारतम्य में आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघट्टा में सरपंच प्रत्यासी संगीता बीरेंद्र पटेल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य रैली निकालते हुए सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ सैकड़ों समर्थक उपस्थित होकर उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया।

गौरतलब है की बीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में नौघटा से रैली निकालकर कटंगपाली पहुंची और नामांकन दाखिल कर उनके जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने श्रीमती संगीता पटेल को एक सक्षम और योग्य प्रत्याशी बताते हुए कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ मे पंचायत विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने देने और अपने ग्राम पंचायत को जिले में टॉप और मॉडल ग्राम पंचायत बनाने की बात कही। रैली में ग्रामीण कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का भारी उत्साह देखने को मिला और अपने प्रत्यासी के ऊपर भारी विश्वास जताया। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता का प्रदर्शन किया। श्रीमती पटेल ने अपने संबोधन में जनता का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। आज के इस रैली व नामांकन दाखिल करने में मुख्य रूप से तुलाराम पटेल,जोतराम पटेल,टेकचंद पटेल,दिनेश्वर पटेल,गणेशराम पटेल,जितेंद्र पटेल,अखिलेश पटेल,परमानंद अक्षय पटेल,फूलचंद डनसेना,सुरकू डनसेना,टिबलु डनसेना,दशरथ पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...