31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

भाजपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास ने थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी पर लगायाआरोप…

HomeChhattisgarhभाजपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास ने थामा कांग्रेस...

Date:

खैरागढ़: 27 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छुईखदान के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास,उनकी धर्मपत्नी रानी नम्रता किशोर दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। इससे पहले गिरीराज किशोर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया, पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें मुंह मिठा कराकर कांग्रेस प्रवेश के लिए बधाई दी।

इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छुईखदान रामकुमार पटेल, जिला सेवा दल अध्यक्ष देवराज किशोर दास, जिला के छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, आलोक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप :

भाजपा ने छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता खुबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन, उनकी उम्मीदवारी का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। आज ही भाजपा की पार्षद शैव्या वैष्णव ने भी शीतल जैन को टिकट देने का विरोध किया। शैव्या ने पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इसे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के सम्मान के खिलाफ बताया। इसके बाद गिरीराज किशोरदास के कांग्रेस में शामिल होने और भाजपा के भीतर बढ़ते विरोध ने छुईखदान में राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है। कांग्रेस इस मौके को अपने लिए बड़ा लाभ मान रही है, जबकि भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Follow us on whatsapp channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q     Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ/

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related