34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

कालेज से गायब छात्रा ने कर ली भाई से शादी ….

HomeUttarpradeshकालेज से गायब छात्रा ने कर ली भाई से शादी ....

Date:

बरेली। जिले में दो मार्च को थाना कैंट क्षेत्र से शहर के कॉलेज में आई छात्रा लापता हो गई। उसकी मां ने कैंट थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता लगा कि छात्रा ने अपने मौसा के भाई से शादी कर ली है। कैंट के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 18 वर्षीया बेटी कचहरी के पास अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। दो मार्च को उनकी बेटी ने बताया कि वह कॉपी जमा करने कॉलेज जा रही है। बाद में बेटी नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी सहेली से बात की।

पता लगा कि उनकी बेटी को फरीदपुर थाना क्षेत्र का विपिन और उसका भाई मोनू दो साथियों की मदद से ले गए हैं। आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। पुलिस की जांच में छात्रा बालिग निकली। उसने अपनी सगी मौसी के देवर से कोर्ट में शादी कर ली है। अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। कोतवाली क्षेत्र स्थित मठ की चौकी क्षेत्र से रिश्ते का मामा नाबालिग भांजी को ब्लैकमेल कर ले गया। परिवार वालों को पता लगा तो आरोपी ने किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने मुख्य आरोपी समेत समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी के पिता का कहना है कि उन्होंने नाते-रिश्तेदारों के जरिये मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा: क्या ‘कैश कांड’ की गुत्थी सुलझेगी या रहस्य और गहराएगा?

प्रयागराज /स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज...

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...