34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

महुवा शराब पकड़ने गए आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल |

HomeChhattisgarhमहुवा शराब पकड़ने गए आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल |

Date:

पिथौरा : 06 मार्च 2023 (स्टाफ रिपोर्टर )

बलौदाबाजार – भाटापारा जिले के राजा देवरी थाने के ग्राम छतवन में अवैध महुवा शराब पकड़ने गई पुलिस बल पर शराब निर्माता परिवार ने प्राणघातक हमला कर दिया | इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए , जिसमे एक आरक्षक को सिर में चोट लगने से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है | पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होली में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार अवैध शराब एवं असामाजिक तत्वों पर कारवाई कर रही है | कल रात बया एके समीप देवरी पुलिस टीम द्वारा अवैध महुवा शराब पर करवाई करने के लिए ग्राम छत वन के लोकेश्वर वैष्णव के घर दबिश दी | जिससे आक्रोशित वैष्णव परिवार ने पुलिस पर जान लेवा हमला कर दिया | हमले के बाद देवरी पुलिस ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक को दी | इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देखते ही देखते छत वन छावनी में तब्दील हो गयी | पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्यों पर करवाई कर पुलिस ने सभी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है | हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था | जिसे जिला अस्पताल बलौदा बाज़ार में दाखिला कराया गया है |जहाँ पर उसकी स्थिति गंबीर बतायी गयी है |

राजा देवरी पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध करीब दर्जन भर धाराओं के तहत कार्रवाही की है | पुलिस के अनुसार आरोपियों पर धारा 147,148,149,294,186,354,330,342,307,3(1)(द) 3(1)(ध) 3 (2) वीए कायम कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related