35.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग,चला बुलडोजर…

HomeChhattisgarhकृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग,चला बुलडोजर...

Date:

रायपुर: 09 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

नवा रायपुर में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का नया रैकेट फूटा है। भूमाफिया नवा रायपुर की सीमा से सटे उमरिया गांव में पांच एकड़ पर छोटे-छोटे प्लॉट काटकर लोगों को बेचा जा रहा था। लोगों को झांसे में लेने प्लॉट काटने के बाद मुरूम की सड़क बनाकर चारों तरफ बाउंड्री वाल खड़ी कर दी गई थी। कृषि जमीन का डायवर्सन नहीं किया गया था। इसके बावजूद हजार- पंद्रह सौ स्क्वायर फीट में प्लॉट बेचे जा रहे थे। सूचना मिलने पर गुरुवार को एनआरडीए की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और बाउंड्री वाल तोड़ा गया। पूरी प्लॉटिंग को भी बुलडोजर से रौंद दिया गया।एनआरडीए प्रशासन अब राजस्व विभाग से ये जानकारी निकलवा रहा है कि नवा रायपुर इलाके में कौन अवैध प्लॉटिंग कर रहा है? कितनी रजिस्ट्री हुई? खरीदी-बिक्री करने वाले कौन हैं? उनकी लिस्ट तैयार करने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इन गांवों में जमीन खरीदने से पहले जांचें ले-आउट नवा रायपुर के 41 गांवों में सेरीखेड़ी, नकटी, टेमरी, धरमपुरा, बनरसी और माना गांव में जमीन नहीं खरीद सकते। इसी तरह अभनपुर तहसील के झांकी, बेंद्री, परसट्टी, निमोरा, उपरवारा, तूता, केंद्री, खंडवा, भेलवाडीह, पचेड़ा, कुरू, तेंदुआ, पौता, चेरिया और बंजारी गांव में भी रोक है। इसके अलावा आरंग तहसील के तहत रमचंड, छतौना, मंदिर हसौद, चीचा, बरौदा, कयाबांधा, झांझ, खपरी, नवागांव, राखी, कुहेरा, कोटराभांठा, कोटनी, तांदुल, रीको, सेंध, पलौद, नवागांव, उपरिया और परसदा ग्राम में जमीन खरीदी करने से पहले जांच लें कि इसका ले- आउट अप्रूव है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...