26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बिलासपुर में 10 साल में सबसे कम ठंड,मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंचा, 2015 में पड़ी थी कड़ाके की ठंड…

HomeChhattisgarhबिलासपुर में 10 साल में सबसे कम ठंड,मौसम बदलने से अधिकतम तापमान...

Date:

बिलासपुर : 02 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर में पिछले 10 साल की तुलना में इस बार जनवरी में सबसे कम ठंड महसूस हो रही है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही पारा लुढ़कने का दौर शुरू हो गया है। साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 25 पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा।

इसके चलते रात में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक का यह सबसे कम ठंड है। वहीं, साल 2015 में जनवरी में तापमान 5.6 डिग्री पर लुढ़क गया था, तब कोल्डवेव के हालात बने थे।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हर साल जनवरी में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर की स्थिति बनती रही है। इस समय तापमान 10 डिग्री के नीचे ही रहा है। लेकिन, इस बार मौसम में बदलाव का सीधा असर ठंड पर पड़ा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले के साथ ही प्रदेश में ठंड गायब सी हो गई थी।

हालांकि, साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 14.4 पर आ गया। वहीं, बुधवार को पारा 13.7 पर लुढ़क गया। फिर भी यह पिछले दस साल की तुलना में सबसे अधिक तापमान रहा।

साल के पहले दिन ठंड में ठिठुरे लोग

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही जिले में पारा लुढ़कने का दौर जारी है। ठंड का प्रभाव हर दिन बढ़ रहा है। बुधवार को दिन भर मौसम शुष्क बना रहा। नए साल की पहली सुबह कड़ाके की सर्दी रही और सर्द हवाएं चलीं। सुबह धूप खिलने के बाद ही राहत मिली।

इस दौरान लोग दिन में गुनगुनी धूप का मजा लेते रहे। वहीं, चौक-चौराहों और बस स्टैंड में लोग चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। वहीं, शाम ढ़लते ही फिर से ठंड महसूस होने लगी। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।

सामान्य के अंतर से 1 डिग्री कम हुआ अधिकतम तापमान

जिले में तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। जिसके प्रभाव से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य के अंतर से 1.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य के अधिक से 1.1 डिग्री अधिक रहा।

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं, तापमान में दर्ज होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, अब उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन होने लगा है। जिस कारण बिलासपुर सहित प्रदेश में दो जनवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ पैकेट में शीतलहर चल सकती है। बिलासपुर में चार जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से 5 जनवरी से आसमान में बादल नजर आ सकते हैं।

जानिए 10 साल में सबसे ज्यादा ठंड वाला साल कब रहा

सालन्यूनतम तापमानतारीख
20249.826 जनवरी
20238.08 जनवरी
20228.028 जनवरी
20218.231 जनवरी
20207.530 जनवरी
20198.131 जनवरी
20188.313 जनवरी
20177.224 जनवरी
20167.221 जनवरी
20155.414 जनवरी

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...