26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

हाईवा ने इंजीनियरिंग की छात्रा को कुचला,बिलासपुर में दोस्तों के साथ न्यू ईयर करने जा रही थी सेलिब्रेट…

HomeChhattisgarhहाईवा ने इंजीनियरिंग की छात्रा को कुचला,बिलासपुर में दोस्तों के साथ न्यू...

Date:

बिलासपुर : 02 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर में दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा रही इंजीनियरिंग छात्रा की स्कूटी को तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा मुंबई की रहने वाली थी। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बी-टेक कर रही थी। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में निधि यादव (22) बी-टेक थर्ड ईयर की छात्रा थी। यहां गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को नए साल के पहले दिन निधि और बिहार के भिमचक में रहने वाले गुडेश कुमार, समीर कुमार, राहुल कुमार, महिकांत, रजनीश सहित अन्य के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने कोटा क्षेत्र के बेलगहना स्थित औंरापानी पिकनिक स्पॉट जाने के लिए निकली थी।

NH में अंडरब्रिज पर उतरते समय हुआ हादसा

निधि और समीर एक एक्टिवा पर थे। समीर एक्टिवा चला रहा था। उनके आगे रजनीश और राहुल दूसरी बाइक पर थे। कोनी इलाके में रहने वाले सभी स्टूडेंट्स अलग-अलग बाइक और स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। अभी वो तुर्काडीह पुल पर नेशनल हाईवे से होकर सकरी क्षेत्र के दलदलिहापारा में ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे।

यहां से एक्टिवा को अंडरब्रिज पर नीचे उतारते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे समीर दूर जाकर गिर गया। वहीं, निधि हाईवा के के पहिए के नीचे आ गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद भाग निकला ड्राइवर

वहीं, एक्टिवा सवार समीर दूर गिरा। लेकिन उसे ज्यादा चोटें नहीं आई। जिसके बाद वहां छात्रों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर कोनी और सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर हाईवा लेकर रायपुर की ओर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

परिजनों को दी जानकारी, आज होगा पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद उसके दोस्तों की रिपोर्ट पर हाईवा ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेजा गया है। कॉलेज से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर इस घटना की जानकारी दी गई है। खबर मिलते ही परिजन मुंबई से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार को उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...