21.2 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ पोर्टलों को अब सरकार दे रही 40 से 50 हजार रुपये प्रतिमाह का विज्ञापन…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ पोर्टलों को अब सरकार दे रही 40 से...

Date:

रायपुर : 16 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में न्यूज़ पोर्टल के लिए विष्णुदेव साय सरकार पुराने नियमों को शिथिल कर नए पोर्टलों को विज्ञापन जारी करने जा रही है | जहाँ विष्णु के सुशासन में एक और आयाम जुड़ने जा रहा है | जिसके तहत सभी नए न्यूज़ पोर्टलों को शासकीय विज्ञापन जारी होगा | जिसके चलते प्रदेश के सभी पत्रकारों में साय सरकार के प्रति विश्वास की लहर प्रवाहित हो रही है |

आपको बता दें कि अब यदि आपके न्यूज़ पोर्टल में बहुत ज्यादा ट्रैफिक नहीं है तो कोई बात नहीं | आपके पोर्टल को भी छत्तीसगढ़ सरकार विज्ञापन देने जा रही है | इस सम्बन्ध में पत्रकारों के हितार्थ जिला स्तर ,ब्लाक स्तर, एवं दूरस्थ क्षेत्रों के सभी पोर्टल संचालकों को अतिशीघ्र विज्ञापन प्रदान करने हेतु पत्रकार-दल ने ज्ञापन दिया |

दरअसल 05 दिसंबर 2024 को दर्जनों पत्रकारों ने नव-नियुक्त मुखिया के रूप में रवि मित्तल ,आयुक्त,जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ,संवाद भवन,नवा रायपुर ,छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपकर पुष्प -गुच्छ भेंटकर नए सिरे से विज्ञापन देने का स्वागत किया है |

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि सरकार के विज्ञापन को लेकर नए नियमों का हम स्वागत करते हैं | उन्होंने यह भी कहा कि विगत कई वर्षों से पत्रकार जनता के हित में कार्य कर रहें हैं | शायद इसे संज्ञान में लेते हुवे साय सरकार ने अपना फैसला छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता को जिन्दा रखने के लिए किया है | और कहा कि इस हेतु सभी पोर्टल की विस्तृत जानकारी संचालक के नाम एवं रजिस्ट्रेशन की जानकारी उनके मोबाईल नंबर 09424262547 पर भेजें | ताकि संवाद में छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के न्यूज़ पोर्टलों की जानकारी एक साथ लेकर आयुक्त ,जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ,संवाद भवन,नवा रायपुर ,छत्तीसगढ़ को प्रदान कर सकें |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related