22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

केंद्रीय विद्यालय की स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं को न्योता भोज करवाया…

HomeChhattisgarhकेंद्रीय विद्यालय की स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं को न्योता भोज करवाया...

Date:

महासमुंद : 16 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

महासमुंद के केंद्रीय विद्यालय में रविवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को न्योता भोज करवाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया ज्ञात हों कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चो को एक समान गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना था। पूरे भारत वर्ष में लगभग 1256 केंद्रीय विद्यालय अपने स्वर्णिम उद्देश्य को लेकर प्रगति पथ पर अग्रसर है। विदेशों में भी केंद्रीय विद्यालय अपना परचम फैला रहा है। संजय कंसल प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन व सीसी ए प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्राकर, सह प्रभारी दशरथ राम यादव , एवम भूमिका मेम के संयोजन में विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मंचासीन सुरेश कुमार सिंह स्नातकोत्तर शिक्षक अंग्रेजी व प्रभारी प्राचार्य ने अतिथि महोदय का स्वागत पुष्पगुच्छ से कर अपने उद्बोधन में केवी संगठन के बारे में विचार व्यक्त किए। केवी महासमुंद के होनहार विद्यार्थियों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी का मनमोह लिया। कक्षा सातवीं के बच्चो ने भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लायेगा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने शिक्षा प्रद नृत्य नाटक से खूब तालियां बटोरी। वरिष्ठ शिक्षक विवेकानंद प्रधान ने केवी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अतिथि महोदय ने केवी की शिक्षा प्रणाली की तारीफ करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा नवमी की प्रकृति साहू ने सारगर्भित विचार प्रकट किए। इस मौके पर मुख्यअतिथि केआर चंद्राकर, कांता एक्का, लोकेश सिंह, वंदिनी जौहरी, वंदना भूमिका, हुलसी, प्रभात देवांगन, नील माधव, गुलाब सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related