राइस मिलों पर छापामार कार्रवाही , 7 सील धान-चावल जब्त…

HomeCHHATTISGARHराइस मिलों पर छापामार कार्रवाही , 7 सील धान-चावल जब्त...

Date:

रायपुर : 16 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायपुर,महासमुंद,गरियाबंद,बिलासपुर,धमतरी,राजनांदगांव जिलों में रविवार को राइस मिलों पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई खाद्य विभाग ने कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन करने पर की। इसके बाद 7 राइस मिल को सील भी कर दिया गया है। जिनकी राइस मिल सील की गई है उनमें गरियाबंद के बीजेपी नेता गफ्फू मेनन और रायपुर के प्रमोद जैन का नाम हैं। प्रमोद जैन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भाई, राइस मिल एसोसिएशन के प्रमुख योगेश अग्रवाल के करीबी हैं और एसोसिएशन के पदाधिकारी भी हैं।

महासमुंद में 3 राइस मिल सील, रायपुर में 2 राईस मिल | रायपुर के आर.टी. राइस मिल का जायजा लिया गया। इसके प्रोपराइटर प्रमोद जैन हैं। और गरियाबंद-बिलासपुर में 1-1, गरियाबंद जिले के दातान राइस मिल (प्रो. गफ्फु मेनन) राइस मिल सील की गई। महासमुंद जिले में श्रीवास्तव राइस मिल, नारायण राइस मिल, मां लक्ष्मी राइस मिल, धमतरी जिले में आकांक्षा राइस मिल और राजनांदगांव जिले में अतुल राइस मिल पर जांच टीम ने दबिश दी। इन मिलों में भी नियमानुसार जांच की जा रही है। श्री हनुमान राइस मिल बिल्हा और एसडी राइस मिल पंधी शामिल है। रायपुर में ही गौरी राइस मिल (प्रो. मुकेश अग्रवाल) में भी गड़बड़ियां पाई गईं। यहां भारतीय खाद्य निगम में जमा किए जाने वाले 2 हजार 272 क्विंटल चावल के मुकाबले केवल 872 क्विंटल चावल ही मिल में पाया गया। इसके अलावा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद शासकीय धान का उठाव नहीं किया गया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजापुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव आयोजित, 37 बंद स्कूलों का हुआ पुनः संचालन…

बीजापुर /छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु• जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में...