22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

क्रिसमस पर रेल्वे का तोहफा, बिलासपुर से एलटीटी के लिए 24 और 25 दिसबंर को स्पेशल ट्रेन…

HomeChhattisgarhक्रिसमस पर रेल्वे का तोहफा, बिलासपुर से एलटीटी के लिए 24 और...

Date:

बिलासपुर : 12 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस(LTT) के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू कर रहा है. यह ट्रेन बिलासपुर से 24 दिसंबर को और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 दिसंबर को चलेगी |क्रिसमस के मौके पर एसईसीआर यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा देने की कोशिश में हैं. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए गाड़ी संख्या 08293/08294 बिलासपुर-एलटीटी-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त कोच के साथ चलाया जा रहा है| एक फेरे के लिए बिलासपुर से 24 दिसंबर, 2024 को और एलटीटी से 25 दिसंबर 2024 को चलाई जायेगी |

बिलासपुर एलटीटी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 स्लीपर, 02एसी टू टीयर, 02 एसी थ्री टीयर सहित कुल 20 कोच होंगे. इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में एक एसी-3 और दो स्लीपर सहित तीन अतिरिक्त्त कोच की सुविधा होगी |हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से 3 स्पेशल ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया गया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चला रहा है. ये ट्रेन रायगढ़ वाराणसी, दुर्ग वाराणसी और बिलासपुर वाराणसी के बीच तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है. बता दें प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी 2025 से लेकर 26 फरवरी 2025 तक होगा |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related