29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

सी.एम.ओ. प्रमोद शुक्ला भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित…

HomeChhattisgarhसी.एम.ओ. प्रमोद शुक्ला भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित...

Date:

खैरागढ़ : 10 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

स्वच्छता श्रृंगार में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नगरपालिका के सी.एम.ओ. प्रमोद शुक्ला को निलंबित कर दिया गया। शुक्ला पर निलंबन की कार्यवाही कांग्रेस शासन काल में डोंगरगढ़ में हुए भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। राज्यपाल के अवर सचिव अजय तिर्की के हस्ताक्षर से जारी आदेश में सीएमओ शुक्ला को डोंगरगढ़ में पदस्थापना के दौरान 2022 – 23 में अध्यक्ष निधि व पार्षद निधि से विभिन्न वार्डो में नलकूप खनन, घड़ी स्थापना कार्य, नाली निर्माण कार्य, उद्यान निर्माण कार्य, इंटर लोकिंग कार्य सहित अन्य मामलों में निविदा आमंत्रण शर्तो की अवहेलना कर निर्माण कराने के मामले में दोषी पाया गया है। 

नियम 2017 के नियम 33 के तहत निलंबित किया गया है। खैरागढ़ नगरपालिका में भी पदस्थापना से अब तक स्वच्छता श्रृंगार में भ्रष्टाचार से लेकर अन्य मामलों में गड़बड़ियों के आरोप लग चुके हैं। जिन शिकायतों पर कलेक्टर ने जाँच कमेटी बनाई है। पालिका में लापरवाही के चलते निर्माण कार्य बाधित हैं। यहाँ भी निविदा प्रक्रिया को उलझा दिया गया है। जिसकी वजह से 15 वें वित्त और अधो संरचना मद के कार्यों में अब तक कार्य आदेश जारी नहीं हो पाया है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related