26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

तीसरी मंजिल से नीचे गिरी छात्रा की हालत गंभीर…

HomeChhattisgarhतीसरी मंजिल से नीचे गिरी छात्रा की हालत गंभीर...

Date:

कांकेर : 09 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

जिला मुख्यालय में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है. हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक, कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा तबियत खराब होने की वजह से वह स्कूल नहीं गई थी, सुबह करीब साढ़े 9 बजे छात्रा छत पर थी तभी अचानक वो नीचे आ गिरी. इस दौरान नीचे काम कर रहे मजदूरों ने देखा और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी।इसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर चोट को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

गौरतलब है कि छात्रा छत से कैसे गिरी ये अब तक स्पष्ट नहीं है, संबंधित विभाग कहा कहना है कि छात्रा का पैर फिसलने से हादसा हुआ है, लेकिन छत की बाउंड्रीवाल 3 फिट ऊंची है ऐसे में पैर फिसलने से हादसा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है. यही कारण है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. फिलहाल अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे है. दूसरी तरफ हादसे के बाद छात्रा के सहपाठी सदमे में है, एक अन्य छात्रा घटना के बाद बेहोश हो गई थी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related