31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारी बने आईएएस,तीन का अटका मामला…

HomeChhattisgarhराज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारी बने आईएएस,तीन का अटका मामला...

Date:

रायपुर: 05 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को आईएएस प्रमोशन मिला गया है। दिल्ली में हुई डीपीसी की बैठक में नामों की सूची में मुहर लग गई है।

आईएएस अवार्ड के लिस्ट में संतोष देवांगन, हीना नेताम, अश्वनी देवांगन, रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अजय अग्रवाल, रीता श्रीवास्तव, लोकेश चंद्राकर, प्रकाश सर्वे, गजेंद्र ठाकुर, लीना कोसम, तुनजा सलाम, वीरेंद्र बहादुर पंच भाई और सौमिल चौबे के संभवित नाम शामिल हैं। वहीं, अधिकारिक सूची सुबह तक जारी होने की संभावना है। राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के प्रमोशन के लिए दिल्‍ली में हुई डीपीसी की बैठक में इस पर फैसला लिया गया है। बैठक में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन और आईएएस रेणु पिल्‍ले शामिल हुईं।

अवार्ड लिस्ट में शामिल होने की दौड़ में तीन अफसरों के नाम पर संशय बना हुआ है। इनमें कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया और पीएससी घोटाले मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक आरती वासनिक के प्रमोशन पर मामला अटका हुआ है। वहीं, तीसरे अफसर के रूप में तीर्थराज अग्रवाल का नाम है। वहीं उनके खिलाफ चल रही जांच खत्म हो चुकी है और राज्य शासन ने उन्हें क्लीन चीट दे दिया है। केवल एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है और निर्णय के बाद उन्हें भी प्रमोशन मिलने की संभावना है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related