31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

कलेक्टर ने जिले की निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक

HomeChhattisgarhकलेक्टर ने जिले की निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक

Date:

जशपुर स्वतंत्र छत्तीसगढ़

लंबित निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

जशपुर, 20 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों द्वारा प्रगतिगत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों से विभागवार उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी निरन्तर गूगल सीट में अपडेट करने के साथ सभी लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, गृह निर्माण मंडल, छत्तीसग़ढ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आदिम कल्याण विभाग एवं नगरीय निकायों के लंबित कार्यों का विवेचन करते हुए उनके कार्यों में प्रगति लाने तथा जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण करने को कहा।
इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता विरेन्द्र चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय सिंह, ग्रामीण यांत्रिक सेवा के कार्यपालन अभियंता राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...