29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बढ़ी सर्दी, अनुमान- तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी…

HomeChhattisgarhरायपुर समेत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बढ़ी सर्दी, अनुमान- तीन दिन...

Date:

रायपुर : 20 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ में पारा गिरने के साथ ही ठंडी बढ़ने लगी है। इसी के साथ विंटर सीजन-2024 की पहली शीतलहर उत्तरी छत्तीसगढ़ में शुरू हो गई है। सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर मंगलवार को शीतलहर चली। यहां रात का तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री नीचे पहुंच गया है।

अंबिकापुर में पारा 8.8 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, रायपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में भी अच्छी ठंड पड़ रही है। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री तक की क्रमिक गिरावट आएगी। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। अंबिकापुर और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में उत्तर, उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट हुई है। ​​इसके अलावा ​मैनपाट, सामरी के कई इलाकों में भी तीन-चार दिनों से ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है।

यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री तक पहुंच गया है। पेंड्रारोड में भी पारा 11.8 डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। मैदानी इलाकों में दुर्ग में खासी ठंड महसूस की जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। राजधानी रायपुर में अभी हल्की ठंड है। यहां न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related