एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन, 100 से भी ज्यादा प्रतिभागी को दी गयी विस्तृत जानकारी ।

HomeCHHATTISGARHएक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन, 100 से भी ज्यादा प्रतिभागी...

Date:

मनेन्द्रगढ़: 04 मार्च 2023

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय, चिरमिरी के स्मार्ट कक्ष में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि सभापति, नगर निगम चिरमिरी गायत्री बिरहा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में उद्योग विभाग के योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक नीति 2019-2024 के अंतर्गत स्व-रोजगार एवं उद्यम की स्थापना के संबंध में उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही शिविर में श्रम विभाग, अंत्यव्यासायी सहकारी समिति, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया अरिहंत जैन चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं महाविद्यालय के प्रध्यापकों द्वारा उद्यम स्थापना हेतु प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में कुल 128 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर उद्योग विभाग एंव अन्य विभागों की रोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में श्रम निरीक्षक, प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यव्यावसायी सहकारी समिति, अरिहंत जैन चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं प्रध्यापक शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय चिरमिरी उपस्थित रहें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...