30.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

छत्तीसगढ़ में लाखों के गांजे के साथ ओडिशा के अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में लाखों के गांजे के साथ ओडिशा के अंतर्राज्यीय तस्कर को...

Date:

गरियाबंद : 16 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में लगातार गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे है। आज शनिवार को गरियाबंद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह युवक अपनी बाइक पर दो प्लास्टिक की बोरियों में भारी मात्रा में गांजा लेकर नेशनल हाइवे से गरियाबंद की ओर जा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, इस तस्कर का नाम लिंगराज साहू (उम्र 35 साल) है। जो ओडिशा में नबरंगपुर ज़िले के चंदाहांडी का रहने वाला है। नेशनल हाइवे 130सी में सहायक निरक्षक खुमान लाल महिलांगे अपनी टीम के साथ चेकिंग पॉइंट थे। इस दौरान तस्कर लिंगराज साहू बाइक पर गांजे से भरी बोरी लादकर जा रहा था। जब टीम ने उसे रोका तो वह हड़बड़ा गया, इस दौरान जब बोरियों को उतारकर चेक किया गया तोह उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस तस्कर को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि पुलिस ने जब तस्कर से जब्त गांजे को तौलता उसका वजन 34.070 किलोग्राम पाया गया, इस गांजे की कीमत 3.40 लाख रुपये आंकी गई है। पखवाड़े भर के भीतर देवभोग पुलिस ने गांजे की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी है। सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा के कालाहांडी नवरंगपुर जिले में गांजा के बड़े पैमाने पर कारोबार किया जाता है। यहां से करीबन 150 किमी दूरी पर स्थित कोरापुट जिले के पहाड़ियों में गांजे की खेती होती है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...